फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज रफ्तार कार ने रेलवे फाटक का बूम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। तेज रफ्तार कार ने मंगलवार रात 10.15 बजे सेंथल में रेलवे फाटक का बूम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार को कब्जे में लिया है। लोगों ने बताया कि मंगलवार रात जादोपुर की ओर से आ रही एक वैगनआर कार ने रेलवे फाटक सेंथल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बंपर टूट गया और फाटक का बूम क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने तत्काल कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सेंथल स्टेशन मास्टर ने बताया कि आरपीएफ मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें