नवाबगंज। मंगलवार की देर रात एक दबंग ने बीच बाजार में तमंचा से फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
कस्बे के बिजौरिया रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार की देर रात दबंग ने तमंचा निकाल कर हवाई फायरिंग कर दी। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच-पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी हरवंश निवासी गांव कनाकोर जहानाबाद पीलीभीत ने फायरिंग की थी। कुछ दिन पहले आरोपी एक स्वीमिंग पूल पर फायरिंग के आरोप में जेल से जमानत पर छूटा है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। संवाद