बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति कार्यालय का निरीक्षण किया। वैवाहिक आयोजन और तेरहवीं के लिए सिलिंडर लेने आए लोगों को सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यालय की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग पहुंचकर सबसे पहले कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका देखी। फिर सभी पटलों, हेल्पलाइन और आईजीआरएस पर आ रही शिकायतों के समाधान का हाल जाना। अलग-अलग कार्य लेकर आए लोगों से बात की। उन्होंने वैवाहिक आयोजन के लिए दिए जाने वाले सिलिंडरों के ऑनलाइन रिकॉर्ड रखने के साथ ही एक अलग रजिस्टर बनाने के लिए कहा। सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने और जन समस्याओं का निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया।