फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्लाईवुड फैक्टरी में काम की तलाश में गए व्यक्ति की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। प्लाईवुड फैक्टरी में काम की तलाश में गए व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नौसना के 59 वर्षीय निवासी बीरेंद्र कुमार पुत्र जानकी प्रसाद मंगलवार की सुबह सात बजे नेशनल हाईवे पर धनेली में प्लाईवुड फैक्टरी में काम की तलाश के लिए साइकिल से पहुंचे थे। वहां काम न मिलने पर घर वापस आ रहे थे। तभी लभारी पुलिस चौकी के पास पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बीरेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीरेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई मुरारीलाल के साथ रहते थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें