फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विधायक निधि से बनना था यात्री शेड, रख दिए खोखे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। भोजीपुरा से सपा विधायक शहजिल इस्लाम की निधि से भोजीपुरा-अभयपुर मार्ग पर श्मशान भूमि के सामने यात्री शेड का निर्माण होना है। आरोप है कि विधायक के करीबी पूर्व सभासद जाकिर मंसूरी ने यहां अस्थायी दुकानें बनवा दी हैं। एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर कस्बावासियों ने बताया कि यात्री शेड की जगह खोखे रखवाने से यात्रियों को दिक्कत होगी। वहां यात्री शेड का काम भी बंद करा दिया गया है। पूर्व सभासद ही यात्री शेड की जगह रखे गए खोखों से मोटा किराया वसूलते हैं। मौजूदा समय में उनकी पत्नी नासिर जहां सभासद हैं। पूर्व सभासद का कहना है कि हमारा 20 साल से यहां कब्जा है। खोखे वापस रखवाए गए हैं। बुनियाद तैयार करने में ठेकेदार का जो खर्च आया, उसका भी भुगतान कर दिया है। एसडीएम सदर प्रमोद कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें