पीलीभीत शहर के मोहल्ला ताखान स्थित परमठ मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग।संवा
पीलीभीत। घंटे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध बाबा रोहताश पुरी की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 124वां वार्षिकोत्सव का आयोजन स्थानीय परमठ मंदिर मोहल्ला तखान पर किया गया। वार्षिकोत्सव के द्वितीय एवं अंतिम दिन यहां भंडारे का आयोजन हुआ। सबसे पहले बाबा रोहताश पुरी ने देवी पूजन किया। इसके बाद भोग लगाकर कन्याएं जिमाईं गईं। भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महंत ओमकार नाथ, राजकुमार अग्रवाल, अंबरीष शर्मा अंबू, आयुष सक्सेना, अंकित सक्सेना, ध्रुव गौर, पराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद