बरेली। बीमारी से परेशान 50 वर्षीय फर्नीचर बनाने वाले ने फंदा लगाकर जान दे दी। जब पत्नी ने फंदे पर पति के शव को लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। पोस्टमाॅर्टम हाउस पर मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि थाना बारादरी के गोसाई गौंटिया निवासी 50 वर्षीय जयपाल शर्मा फर्नीचर बनाने का काम करते थे। रात में कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात ढाई बजे पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो पति का शव लटका मिला। कुछ लोग पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की बात कह रहे थे। हालांकि जयपाल के बेटे ने बताया कि पिता काफी समय से बीमार चल रहे थे। ब्यूरो