बहेड़ी। नगर पालिका की टीम ने बायोमेडिकल वेस्ट के अनुचित निस्तारण के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। तीसरे दिन शनिवार को भी सख्त कार्रवाई करते हुए नैनीताल रोड स्थित प्रवेश हॉस्पिटल पर बायोमेडिकल वेस्ट खुले में फेंकने के लिए पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभा चौधरी के निर्देशन में की गई। संवाद