फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कूड़े के विवाद में घर में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। घर के बाहर कूड़ा डालने के विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर पिता-पुत्री को लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरेली निवासी सीताराम ने बताया कि उनकी बेटी शनिवार को कूड़ा डालने बाहर गई। तभी गांव के ही कुलदीप, कपिल,विपिन, निशांत गालियां देने लगे। वह उन लोगों से बचकर घर भाग आई। उसके बाद उक्त लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और बेटी के साथ मारपीट करने लगे, जब सीताराम बेटी को बचाने गए तो उनको भी पीटा गया। उनकी बेटी का गला दबाने की भी कोशिश की। आरोपी कुलदीप तमंचा ले आया और धमकाने लगा तो पीड़ितों ने कमरे में बंद होकर जान बचाई। गांव वालों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें