फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झूठा मुकदमा दर्ज कराया, सुनवाई नहीं हुई तो करूंगा धर्म परिवर्तन

Fri, 09 Aug 2024 05:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज होने के बाद भारतीय बजरंग दल के अमित शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट कर सुनवाई न होने पर धर्म परिवर्तन की धमकी दी है। अब इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय बजरंग दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने फेसबुक पर लिखा है कि मेरे खिलाफ राजनैतिक लोगों द्वारा मेरा हनन एवं षडयंत्र के तहत झूठा मुकदमा अभियोग पंजीकृत हुआ है। मुझे न्याय नहीं मिला तो कर लूंगा धर्म परिवर्तन। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे उन्होंने यह टिप्पणी पोस्ट की। कुछ ही देर में इसके स्क्रीनशॉट वायरल होने लगे। पोस्ट पर भी कई लोगों ने टिप्पणी की।
स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद घमासान मचा हुआ है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। इस बारे में जब अमित शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं लंबे समय से हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं। कुछ लोगों ने साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इससे वह बहुत आहत हैं।
विज्ञापन

कई दिनों से चल रहा विवाद
बीते दिनों ढाबा संचालक ने अमित शर्मा के खिलाफ हर महीने 50 हजार की रंगदारी मांगने के साथ ही ढाबे में घुसकर तोड़फोड़ करने और गल्ले में रखे पांच हजार रुपये ले जाने का आरोप लगाया था। अमित शर्मा का कहना था कि सिरौली जाते समय जब वह ढाबे पर रुके तो संचालक ने उनसे अभद्रता की। जेब में रखे रुपये छीन लिए। पुलिस ने भमोरा सीएचसी में जब अमित शर्मा की मेडिकल जांच कराई तो अल्कोहल की पुष्टि हुई थी। इसके बाद अमित शर्मा ने डॉक्टर पर झूठी रिपोर्ट देने का आरोप लगाकर सीएचसी के बाहर धरना भी दिया था। मंगलवार को उनके समर्थन में कई लोग ज्ञापन सौंपने पहुंचे। बुधवार को कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के बेटे और ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपाई व हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने अमित शर्मा पर कार्रवाई के लिए एसडीएम का घेराव किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें