हाफिजगंज। कुत्ते को कार से कुचल कर मार डाला। इसके विरोध पर कार सवार युवकों ने महिला समेत तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना हाफिजगंज के गांव डंडुआ निवासी राम सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह पालतू कुत्ते के साथ बाहर दरवाजे के पास खड़े थे। तभी मोहल्ले के ही रहने वाले जय सिंह, धर्मेंद्र, दिनेश कार में शराब के नशे में धुत थे। तेजी से लाकर कार से कुत्ते को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित के विरोध करने पर उसे पीटा गया। इस बीच उसे बचाने आए भाई फूल सिंह, पत्नी मिथलेश को भी पीटकर घायल कर दिया गया। संवाद