फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनौना धाम आए श्रद्धालु को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मनौना गांव स्थित खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु को पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। जिला गाजियाबाद के थाना मधुबन बापूधाम के मोहल्ला संजय नगर निवासी कुनाल भारद्वाज का आरोप है कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनौना गांव स्थित खाटूश्याम मंदिर दर्शन के लिए आए थे। कार को मंदिर के सामने पार्क किया था। दर्शन के उपरांत जब वृद्ध नाना नारायण शर्मा को गाड़ी में बैठा रहे थे। तभी वहां एक प्रसाद विक्रेता ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर दी। इसमें उनको और उनके नाना को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें