आंवला। तेज हवा से गिरा नीम का पेड-संवाद
आंवला। तेज हवा चलने से सैकड़ों साल पुराना नीम का पेड़ गिर गया। इससे दो चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बिजली के तार टूट गए। पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण मंगलवार दोपहर सोसाइटी रोड स्थित एक स्कूल के सामने सैकड़ों साल पुराना नीम का पेड़ गिर पडा। गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई, वरना हादसा हो सकता था। स्थानीय निवासी संतोष गौड़ ने बताया कि इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पेड़ गिरने से विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण काफी समय तक बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बाद में जेसीबी से पेड़ को हटाया गया। संवाद