फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर सैन्य कर्मी की मौत

Wed, 09 Jul 2014 05:34 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाराबंकी से लौट रहा एक सैन्य कर्मी लाल फाटक पर ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कैंट इलाके के सदर बाजार में रहने वाले 55 वर्षीय घिसयावन सेना में कर्मचारी थे। वह मूल रूप से हैदरगंज (बाराबंकी) के कपूरवा रिठी सिकंदरपुर के रहने वाले थे। घिसयावन सोमवार को बाराबंकी से लौट रहे थे। लाल फाटक पर वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार सुबह साढे़ छह बजे उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर सेना के कई अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें