फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में राष्ट्रीय पुस्तक मेला चार अप्रैल से

Sun, 19 Jan 2014 05:57 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। फेडरेशन आफ पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स एसोसिएशन इन इंडिया ने राष्ट्रीय पुस्तक मेला आयोजित करने का फैसला लिया है। इसके लिए चार से 13 अप्रैल की तारीख तय की गई है। यह राजकीय इंटर कालेज (जीआईसी) ग्राउंड पर लगेगा। इसमें सौ से अधिक प्रकाशकों के भाग लेने की संभावना है। मेले में हिंदी, उर्दू और अंग्रेजी की पुस्तकें शामिल की जाएंगी। फेडरेशन ने इसके लिए जिला प्रशासन से 31 मार्च से 18 अप्रैल तक के लिए इंटर कालेज परिसर में मेले के लिए औपचारिक तौर पर मुहैया कराने का अनुरोध किया है। डीएम को भेजे पत्र में फेडरेशन ने अवगत कराया है कि इससे पहले ऐसा मेला लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और गोरखपुर में लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें