बरेली। अमर उजाला की चल रही बेटी बचाव मुहिम में अब उर्दू में भी शपथ पत्र भरे जा सकते हैं। यह शपथ पत्र अब तक हिंदी और अंग्रेजी में भरवाए जा रहे थे। बेटी बचाव अभियान में मुस्लिमों का रुझान और उनकी मांग पर उर्दू में भी हलफ नामा उपलब्ध कराया गया है।