डीएम ने बरेली कॉलेज प्रबंध कमेटी के सचिव देवमूर्ति को हटाकर बनाई तीन सदस्यीय समिति
बरेली। बरेली कॉलेज प्रबंध कमेटी के सचिव देवमूर्ति को हटाकर डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सचिव के रूप में काम करेगी। इसमें राधा अस्थाना, डॉ. एके चौहान और डॉ. विजय यादव को रखा गया है। वित्त संबंधी अधिकार डॉ. एके चौहान और राधा अस्थाना के पास रहेंगे। दरअसल, 23 नवंबर को हुई प्रबंध कमेटी की बैठक में देवमूर्ति को हटाने पर सदस्यों ने अपनी सहमति देेने के बाद डीएम को नया सचिव चुनने के लिए अधिकृत कर दिया था। शनिवार को डीएम अभिषेक प्रकाश ने इस संबंध में काफी विचार विमर्श करके तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।