फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉल्वो बसों में भी रखनी होगी यात्रियों को आईडी

Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरक्षा के मद्देनजर परिवहन निगम में उठाया कदम
बरेली। राज्य परिवहन निगम की वॉल्वो बसों में यात्रा के दौरान यात्रियों को अब वैध आईडी रखनी होगी। यह व्यवस्था रविवार से लागू की गई है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। इससे टिकट आरक्षण में दलालों की सक्रियता पर भी अंकुश लगेगा। बकौल क्षेत्रीय प्रबंधक यात्रियों को अब यात्रा के दौरान मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से जारी किया गया परिचय पत्र, पैन कार्ड व कोई अन्य कागजात साथ रखना होगा जिसे परिचालक द्वारा मांगे जाने पर दिखाना होगा। परिचालकों को भी निर्देशित किया गया है कि वह ऐसे किसी भी यात्री को बस में न बिठाएं जिसके पास वैध आईडी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें