सातवीं बृजभूषण लाल अग्रवाल इंटर स्कूल टेबल टेनिस टूर्नामेंट
सिटी रिपोर्टर
बरेली। बीबीएल ने टीम चैंपियनशिप के साथ ही जूनियर ब्यावज का खिताब भी अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही सातवीं बृजभूषण लाल अग्रवाल इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया। बीबीएल की टीम ने फाइनल में एसआर इंटरनेशनल को हराया। वहीं ब्यावज जूनियर के फाइनल में बीबीएल के संचित ने जीआरएम के अंशुल को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। जूनियर गर्ल्स में सुकृति ने जूही को हराकर खिताब जीता। सब जूनियर वर्ग में कुशाग्र ने नकुल को हराया। गर्ल्स सब जूनियर वर्ग में सुकृति ने तरुणी को हराकर खिताब जीता। कैडेट ब्यावज नकुल ने हार्दिक को हराया और सब कैडेट में प्रेम ने श्रेष्ठ को हरा दिया। विजेताओं को बीबीएल के चेयरमैन अरुण सिंघल ने पुरस्कृत किया। प्रबंधक सर्वेश अग्रवाल ने जीतने वाले प्रतिभागियों को एक ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के सदस्य राजेंद्र प्रसाद सारावगी, निदेशक फ्रांसिस पांडेय, प्रिंसिपल दीपक अग्रवाल और जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव दीपेंद्र कामठान, दीपक गुप्ता और अंकुर सक्सेना आदि मौजूद रहे।