बरेली। कैंट इलाके में स्थित डेयरी में घुसे युवक से सेना के अधिकरियों ने पूछताछ की। सेना के इलाके में युवक वीडियो रिकार्डिंग कर रहा था। खुफिया विभाग के अधिकारियों ने युवक को कैंट पुलिस को सौंप दिया। युवक ने खुद को एक टीवी चैनल का पत्रकार बताया। उनके अनुसार स्टोरी कवरेज के लिए वह डेयरी गए थे। सेना के अधिकारियों ने बताया कि युवक के पास किसी अधिकारी से उनके प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की अनुमति नहीं थी। कैंट इंसपेक्टर कौशलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह मामले की छानबीन कर रहे हैं।