बरेली। शाहजहांपुर के तत्कालीन जिला कुष्ठ अधिकारी आरके वर्मा समेत सात लोगों के खिलाफ सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। वर्ष 2004 में शासन के आदेश पर कोतवाली में इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इन लोगों पर यात्रा भत्ते के रूप में लाखों रुपये का घोटाला करने का आरोप था।