फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स का सहकर्मी पर मारपीट का आरोप

Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित कैंट जनरल हास्पिटल की एक स्टाफ नर्स ने अपने पुरुष सहकर्मी पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरएमओ को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित नर्स ने आरोपी सहकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की भी मांग की हैै। कैंट जनरल हास्पिटल में कार्यरत स्टाफ नर्स नीरू मैसी ने आरएमओ वंदना सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके साथ कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने पहले तो गालीगलौज और मारपीट की और जब उसने विरोध किया तो झूठेे आरोपों में फंसाकर नौकरी से निकलवा देने की धमकी दी। स्टाफ नर्स नीरू का कहना है कि उसे अपने सहकर्मी से जान का खतरा है और किसी भी दिन कुछ भी अप्रिय घटना कर सकता है। ऐसे में संबंधित पुरुष स्टाफ नर्स विजय जानसन के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें