पीलीभीत से भी होगा दो बसों का संचालन
बरेली। परिवहन निगम की गोल्ड लाइन बसों का बुधवार को संचालन शुरू हो गया। पहले दिन यहां से कानपुर, लखनऊ, आगरा और इटावा समेत नौ शहरों के लिए बसें रवाना हुईं। अधिकारियों के मुताबिक कानपुर, आगरा और लखनऊ जाने वाली बसों में 50 प्रतिशत सीटें भर गईं। हालांकि दूसरी बसों में कम यात्री मिले। एआरएम नीरज अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार से दो बसें पीलीभीत से मथुरा और इटावा के लिए भी चलाई जाएंगी। दोनाें बसें सुबह सात बजे पीलीभीत से चलकर साढ़े आठ बजे बरेली पहुंचेंगी उसके बाद मथुरा और इटावा रवाना होंगी। बता दें कि परिवहन निगम ने गोल्ड लाइन बसों को इंटरसिटी की तर्ज पर पूरे राज्य में शुरू किया है।