दुर्घटना के बाद मैक्स जीप और ट्रैक्टर-ट्राली रोड से नीचे खाई में चले गए। मगर, दुर्घटना की खबर फैलने पर आसपास के गांवों के लोग भारी तादाद में इकट्ठा हो गए। तमाम राहगीर भी अपनी गाड़ियां खड़ी करके मदद को जुट गए। वे कई घायलों को उठाकर सड़क तक लाए। कुछ घायलों के जख्मों पर रुमाल भी बांधा। सड़क पर वाहनों और लोगों के आने से जाम लग गया। पुलिस को जाम खुलवाने में करीब एक घंटा लग गया।