बरेली। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2027 रविवार को 12 परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। बरेली मंडल में कुल 12,851 में से 9,955 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बरेली में पंजीकृत 3,652 परीक्षार्थियों में से 2,649 उपस्थित रहे। मंडल के अन्य जनपदों में भी परीक्षा हुई। बदायूं में पंजीकृत 2,665 परीक्षार्थियों में से 2,209 उपस्थित हुए। शाहजहांपुर में पंजीकृत 3,717 में से 2,919 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पीलीभीत में पंजीकृत 2,817 परीक्षार्थियों में से 2,178 उपस्थित रहे। इस परीक्षा में राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा आठ के विद्यार्थी शामिल हुए। ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की सालाना आय साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक नहीं है। मंडलीय मनोवैज्ञानिक सुरेश चंद्र ने बताया कि यह परीक्षा विष्णु इंटर कॉलेज, बरेली इंटर कॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज आदि में कराई गई। संवाद