फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरेली रेंज में आठ माह में 98 मुठभेड़, 175 अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली परिक्षेत्र की पुलिस ने आठ माह में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 98 मुठभेड़ हुईं, जिनमें 175 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस कार्रवाई में दो अपराधियों की मृत्यु भी हुई। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि एक अक्तूबर 2025 से 31 मई 2026 तक चले अभियान में हत्या, लूट, डकैती, गो तस्करी, चोरी और अपहरण जैसे अपराधों में शामिल वांछित और इनामी अपराधियों को निशाना बनाया गया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में 129 अभियुक्त घायल हुए, जबकि 39 पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। पुलिस ने 21 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया और उनसे अवैध हथियार, कारतूस और चोरी का माल बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें