फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 95 पुलिसकर्मियों ने नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संपत्ति का ब्योरा नहीं देने पर जिले के 95 पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। हालांकि, नई व्यवस्था में उन्हें एक महीने की मोहलत मिल गई है। एसएसपी ने उनका वेतन बहाल कराने का निर्देश देने के साथ ही तत्काल ब्योरा दर्ज कराने के लिए कहा है। जिले में तैनात 5,224 में से 95 पुलिसकर्मी 31 अगस्त तक अपनी संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज नहीं कर सके थे। ऐसे में शासन से उनका वेतन रोकने का आदेश आ गया। एसएसपी ने जानकारी की तो पता लगा कि कांवड़ यात्रा, आला हजरत उर्स और पुलिस भर्ती परीक्षा में लगातार ड्यूटी की वजह से ये पुलिसकर्मी ब्योरा दर्ज नहीं करा सके थे। डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रदेश भर के पुलिसकर्मियों की इस समस्या को देखते हुए शासन से एक महीने की मोहलत मांगी थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मोहलत मिल गई है। अब इन लोगों का भी वेतन जारी हो सकेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें