फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनिंग कर्मचारियों को मिलेगा किलोमीटर का भत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे रनिंग कर्मचारियों को सौ किलोमीटर पर 525 रुपये का भत्ता देगा। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री आनंद सरन ने बताया कि एनएफआईआर के महामंत्री डॉ. एम राघवैया और कर्मचारी संघ के महामंत्री का इस संबंध में एक पत्र मिला जिसमें 13 अप्रैल को रेल भवन में हुई रेलवे बोर्ड से वार्ता के बाद रेलवे ने प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगाकर वित्त मंत्रालय को अनुमोदन के लिए भेजा है। यह एनएफआईआर के लंबे संघर्ष का परिणाम है जिसको कर्मचारी हमेशा यादव रखेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारी संघ रेलवे कर्मचारियों की हितों की लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें