बरेली। हार्टमन हनुमान मंदिर स्थित रानी लक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को दानवीर भामाशाह का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि माहौर वैश्य समाज के राष्ट्रीय संरक्षक व भामाशाह उपाधि से अलंकृत रामेंद्र प्रसाद गुप्ता ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही भामाशाह के जीवन और व्यक्तित्व के बारे मेें जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह चौहान, प्रमोद कुमार गुप्ता, अतीत प्रकाश गुप्ता, कमल शर्मा आदि मौजूद रहे।