फतेहगंज पूर्वी। शाहजहांपुर रोड पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे फतेहगंज पूर्वी में हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के बीच एक ट्रक खराब होने से जाम लग गया। सूचना पर एसएचओ इंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से एक घंटे के बाद खराब ट्रक को हटवाकर हाईवे की एक लेन को चालू करा दिया। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को निकालना शुरू किया। हालांकि इसके बाद भी चार घंटे तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। दोपहर करीब दो बजे ट्रक की मरम्मत हो सकी। इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। ब्यूरो