बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में बृहस्पतिवार को 2271 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसमें 1491 छात्र और 780 छात्राएं थीं। इस परीक्षा में कुल 80464 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 32878 छात्र और 47586 छात्राएं थीं। 315 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में सात नकलची पकड़े गए, जिसमें चार छात्र एवं तीन छात्राएं थीं।