फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शोध की जिज्ञासा पैदा करें विद्यार्थी’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला विज्ञान क्लब की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर राजकीय आईटीआई काष्ठ कला केंद्र पर विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। सीडीओ सत्येेंद्र कुमार और बीडीए उपाध्यक्ष दिव्या मित्तल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। सीडीओ ने विद्यार्थियों को शोध के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि तकनीक से ही देश को विकास की ओर ले जाया जा सकता है। विज्ञान के विद्यार्थियों को हमेशा कुछ नया करने की सोचनी चाहिए। नई खोज करनी चाहिए। विज्ञान और मतदाता जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। दिव्या मित्तल ने कहा कि तकनीक के दम पर दुनिया के तमाम मुल्क तेजी से विकास की ओर बढ़े हैं। इस मौके पर रंगोली, भाषण, विज्ञान मॉडल और लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें 63 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आईवीआरआई के डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. जय प्रकाश और डॉ. भूमिका ने नई खोज के बारे में जानकारी दी। इस दौरान इंद्रदेव त्रिवेदी, मयंक शास्त्री, क्लब के समन्वयक डॉ. रवि प्रकाश, लक्ष्मीकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें