फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल एन्क्लेव से हज एवं उमरा के यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिविल एन्क्लेव से बरेली की आम जनता के साथ ही हज और उमरा पर जाने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने कहा कि बरेली के लिए यह गौरव का दिन है कि एयरपोर्ट का शुभारंभ हो गया है। इससे व्यापारियों और आम जनता के अलावा हज एवं उमरा के यात्रियों को काफी आसानी हो जाएगी। कई बार ट्रेन से लेट हो जाते थे, जिसके चलते हज यात्रियों को लखनऊ या दिल्ली से फ्लाइट लेने के लिए एक दिन पहले जाना पड़ता था। उन्होंने फ्लाइट की टाइमिंग में बदलाव की जरूरत बताई। कहा, फ्लाइट का शेड्यूल कुछ इस तरह बने जिससे सुबह दिल्ली जाकर शाम तक वापसी हो। इसके अलावा उन्होंने यहां मक्का मदीना के लिए भी सीधे फ्लाइट की मांग की है। इससे आसपास के मंडलों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें