बरेली। फातिमा एजूकेशन ग्रुप का वार्षिकोत्सव का आयोजन फातिमा लेयान पब्लिक स्कूल नरियावल में हुआ। चेयरमैन सैयद मोहम्मद अहसन ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक सैयद तालिब अली ने मुस्लिम समाज में बेटियों को पढ़ाने पर जोर दिया। पूर्व मंत्री फूल बाबू ने कहा कि मुस्लिम समाज में बेटियां पढ़ रही और आगे बढ़ रही हैं। प्राचार्य रिफा सैयद ने कहा कि विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।