फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ का बकाया न देने पर बैंक्वेट हॉल-मकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बैंक ऑफ बड़ौदा की सिविल लाइंस शाखा ने 10 करोड़ के बकायेदार का बांके की छावनी के पास रॉयल बैँक्वेट हाल और मकान सील कर दिया। बैंक मैनेजर वीके अरोड़ा के मुताबिक इनकी नवाबगंज स्थित प्रापर्टी को भी सील किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक वीके अरोड़ा के अनुसार बकायादारों ने तीन साल पहले बैंक से लोन लेने के बाद एक भी किस्त अदा नहीं की। नोटिसों का भी जवाब नहीं दिया। बैंक ने उन्हें ब्याज में छूट देने का भी प्रस्ताव रखा लेकिन फिर भी वे कर्ज अदा करने को तैयार नहीं हुए। सील प्रापर्टी को बैंक 25 मार्च को नीलाम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें