फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के विलय के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। देना बैंक, विजया बैंक और बॉब के विलय के विरोध में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बैंकों के विलय नीति को गलत करार दिया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम के बैनर तले बैंक ऑफ बड़ौदा नरकुलागंज पर यूनियन नेता सुनील मित्तल की अध्यक्षता में प्रदर्शन हुआ। संयोजक दिनेश सक्सेना ने कहा कि बैंकों को विलय करने की सरकार की मंशा गलत है। यूपीबीयू के प्रांतीय सहायक महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि विलय न तो जनहित में है और न ही कर्मचारियों का ही इससे कोई कल्याण होने वाला है। यूपीबीयू के उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि सरकार बैंकों के निजीकरण पर उतारू हो गई है। इसलिए विलय किए जा रहे हैं। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण करके उनका उत्पीड़न किया जाएगा। इस मौके पर पीपी सिंह, नावेंद्र, विवेक अग्रवाल, शहनवाज, चरण सिंह यादव, अरुण कुमार, रवि आनंद सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें