बरेली। जयपुर में 2 से 6 जनवरी के बीच हुई 29 वीं सीनियर नेशनल सेपकटाकरा चैंपियनशिप में यूपी की टीम विजेता बनी। बरेली के खिलाड़ियों के दम पर यूपी ने डबल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। टीम में शुभम कनौजिया, लकी कुमार, अर्पित वाजपेई बरेली के हैं जो साई सेंटर में कोच बीए शर्मा के नेतृत्व में ट्रेनिंग करते हैं। शर्मा ही यूपी टीम के कोच थे। गर्ल्स टीम क्वार्टर फाइनल में नागालैंड से हार गई। गर्ल्स में भी बरेली की डॉली, मनीषा, शिवानी, सैफाली, प्रियंका, शालिनी, शिवांगी, रुक्शा शामिल थी। टीम में पीलीभीत की मिथलेश और फैजाबाद की वंदना और नसरीन भी शामिल थीं। ब्वॉयज टीम ने अरुणाचल प्रदेश को 2-0, हरियाणा को 2-0, करेला को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को और सेमीफाइनल में बिहार को 2-0 से हराया। फाइनल में महाराष्ट्र को 2-0 से हराकर यूपी ने गोल्ड मेडल जीता। यूपी सेपक टाकरा एसोसिएशन के सचिव डॉ. सीरिया एमएस, साई इंचार्ज मिथलेश राणा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।