एनाउंसमेंट कर यातायात नियमों का पढ़ाएंगे पाठ
बरेली। पब्लिक को यातायात नियमों को पाठ पढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस वाहनों में टेप रिकॉर्डर लगवाएगी। ताकि, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी जिस भी क्षेत्र से गुजरे टेप रिकॉर्डर के जरिए लोग जागरूक होते रहे। फिलहाल, ट्रैफिक पुलिस के पास तीन गाड़ियां हैं, जिनमें टेप रिकॉर्डर लगेंगे। एक गाड़ी अभी खरीदी जाएगी। वहीं चौराहों और तिराहों पर जिन जवानों की ड्यूटी होगी उन्हें माइक दिए जाएंगे। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि कई बार यातायात नियमों के बारे में जानकारी न होने और नासमझी में लोग नियम का उल्लंघन कर बैठते हैं जिससे सड़क यातायात प्रभावित होता है। इसे देखते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा।