बरेली।
योग दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सोमवार को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें योग से जुड़े टॉपिक पर निबंध लिखवाए गए। इसमें बाजी जीजीआइसी की ही प्रिया आर्या ने मारी। प्रिया ने पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर साई दत्ताराम धीगड़ा सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की छाया रहीं और तीसरा स्थान द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की सृष्टि दीक्षित ने हासिल किया। जीजीआईसी की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों की 45 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन में प्रधानाचार्य शशि बाला पांडेय, रचना मिश्रा, ममता, संगीता, मंजू का सहयोग रहा।