फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 86 फीसदी वकीलों ने डाले वोट, मतगणना आज

Thu, 21 Dec 2023 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। 86 फीसदी वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। यूपी बार काउंसिल का पहचानपत्र व सीओपी नंबर के आधार पर वकीलों को परिसर में प्रवेश दिया गया। प्रत्याशी और उनके एजेंट बूथों पर मुस्तैद रहे। बृहस्पतिवार को 72 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना सुबह 9:30 बजे से होगी। दोपहर दो बजे से परिणाम आने लगेंगे। अध्यक्ष व सचिव पद के नतीजे शाम तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बार ऑडिटोरियम में सुबह 9:30 बजे मतदान शुरू हुआ। शुरुआती सुस्ती के बाद 11 बजे इसमें तेजी आई। बूथों पर वकीलों की कतारें लगी हुई थी। दोपहर डेढ़ से दो बजे तक भोजनावकाश के दौरान मतदान रुका रहा। आठ बूथों पर पंजीकृत 2,377 में से 2,060 वकीलों ने मतदान किया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त हुआ तो मतपेटियों को सील कर बार भवन में रखवा दिया गया।
मतदान शुरू होने से पहले सुबह आठ बजे से ही प्रत्याशियों ने केंद्र से कुछ दूरी पर अपने बिस्तर लगा लिए थे। मतदान के लिए जाने वाले वकीलों से वोट देने की अपील की जा रही थी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बार भवन वाली सड़क पर बैरिकेडिंग करके यातायात रोक दिया गया था।
विज्ञापन

मतदान करने वाले प्रमुख लोगों में यूपी बार काउंसिल के सदस्य शिरीष मेहरोत्रा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, डीजीसी सुनिति पाठक व पूर्व डीजीसी राजेश यादव शामिल रहे।
बार एसोसिएशन चुनाव में भले ही सिर्फ छह महिलाओं ने दावेदारी पेश की पर मतदान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। अपनी पसंद के प्रत्याशी को जिताने के लिए वह शाम तक बूथों पर डटी रहीं और मतदाताओं से अपील करती रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें