बरेली। चूहों के वायरिंग कुतरने से तीन ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) दो माह से ठप हैं। इससे यात्री परेशान हैं।
जंक्शन पर चूहों का आतंक है, यह पार्सल घर में रखे सामान को कई बार कुतर चुके हैं। इन्होंने तीन एटीवीएम की वायरिंग भी कुतर दीं हैं। यह दो माह से बंद हैं। सूत्रों का कहना है कि ठेकेदार भी मशीनों को चालू करने के लिए इच्छुक नहीं है। दो साल पहले जंक्शन के वेटिंग हाल में लगीं चार एटीवीएम लगी होने से यात्रियों को काफी राहत थी। उन्हें लाइन के झंझट से भी मुक्ति मिल गई थी। करीब एक साल से बिक्री कम होने से अब ठेकेदार भी मशीनें फिर शुरू कराने के लिए इच्छुक नहीं है। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह का कहना है कि मशीनें फिर चालू कराने के लिए मंडलीय अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। ब्यूरो