बरेली। इज्जतनगर की सिद्धार्थनगर कॉलोनी में रहने वाले भानुप्रताप का बेटा अल्मा मातेर स्कूल में पहली का छात्र है। भानुप्रताप ने बताया कि बुधवार को जब बच्चा घर पहुंचा तो उसके सिर में चोट थी और खून बहकर सूख चुका था। बच्चे ने बताया कि स्कूल में दूसरे बच्चे ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। भानुप्रताप ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने बच्चे को चोट लगने के बाद उसका इलाज नहीं कराया। घर भी सूचना भी नहीं दी और बच्चे को घर भेज दिया। स्कूल के निदेशक राजीव धींगरा ने बताया कि बच्चा छुट्टी के दौरान गिरा तो हल्की चोट लग गई। टीचर ने पूछा भी लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।