फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्निकल रिपोर्ट न आने से दोषियों पर कार्रवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दस दिन बाद भी इंजन टेक्निकल रिपोर्ट न आने से अभी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि जंक्शन के स्थानीय अधिकारी पहले ही ज्वाइंट नोट भेज चुके हैं, जिसमें उन्होंने प्वाइंट न बनने पर इंजन के पटरी से उतरने का सिग्नल अनुभाग को दोषी ठहराया हुआ है। हादसे के दो दिन बाद मुरादाबाद डिवीजन से आए तीन अधिकारियों की टीम ने भी जांच पड़ताल की थी। टीम ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर डीआरएम को देगी, जिसके बाद दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है। गौरतलब है कि 27 अप्रैल शाम सात बजे आगरा बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का इंजन शंटिंग होते समय जंक्शन पर यार्ड के पास पटरी से उतर गया था। इसके बाद डाउन लाइन का यातायात प्रभावित हो गया था। न्यू जलपाई गुड़ी समेत कई ट्रेनें आउटर पर रोक दी गई थीं। इस घटना से मुरादाबाद डिवीजन में हड़कंप मच गया था। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने इंजन के डिरेलमेंट का कारण प्वाइंट न बनना बताया था। यही रिपोर्ट उन्होेंने मुरादाबाद डिवीजन के एडीआरएम को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें