‘राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर ही देश का विकास संभव’
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
भोजीपुरा। बरेली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर ही देश का चौमुखी विकास होगा। धौंराटांडा और जनक जागीर में नुक्कड़ सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश से कालाधन मंगाकर खातों में 15 लाख रुपये डलवाने की बात कहकर जनता को छलने के अलावा कुछ नहीं किया। राहुल गांधी ही मोदी को सत्ता से बेदखल कर सकते हैं। कहा कि सात बार जीतने के बावजूद भाजपा सांसद युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए एक फैक्टरी तक नहीं लगवा पाए। इस दौरान उन्होंने कमुआ, बंजरिया जागीर, खजुआ जागीर, घुर समसपुर, मुरारपुर, मुड़िया हाफिज आदि गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर वोट मांगे।