बरेली। मतदाताओं को लुभाने के लिए नगर निगम ने शहरी क्षेत्र में दस आदर्श बूथ बनाने का निर्णय लिया है। पहला बूथ मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में बनाया गया है। यहां सेल्फी प्वाइंट, बैठने के लिए सोफे, पीने का पानी, साफ-सफाई और टेंट आदि लगाकर सुंदर बनाया गया है। इसके अलावा संजय नगर में सेंट फ्रांसिस कांवेंट स्कूल, कूर्मांचल नगर में अल्मा मातेर, केंद्रीय विद्यालय आईवीआरआई, केंद्रीय विद्यालय रोड नंबर सात, गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, राजेंद्रनगर में सूरजभान कॉलेज, सुभाषनगर में आर्यपुत्री कन्या इंटर कॉलेज, नगरिया परीक्षित में कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज और सीबीगंज इंटर कॉलेज में भी आदर्श बूथ बनाए जाएंगे। बृहस्पतिवार अपराह्न करीब चार बजे मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में बने आदर्श बूथ का कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने निरीक्षण भी किया।