सीबीगंज। रेलवे क्रासिंग से गुजर रहा सांड़ तेज गति से आती कुंभ एक्सप्रेस से टकरा गया। ड्राइवर के ट्रेन रोकने से पहले ही सांड़ की मौत हो गई। सांड़ को हटाकर ट्रैक क्लियर किया गया। इस बीच ट्रेन करीब आधा घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। बृहस्पतिवार को हावड़ा से हरिद्वार जा रही कुंभ एक्सप्रेस दोपहर 12.30 बजे तेज स्पीड से पस्तौर रेलवे क्रासिंग से गुजर रही थी तभी यह हादसा हुआ। अचानक क्रासिंग पर सांड़ आ गया तो ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। अचानक ट्रेन रुकने से कई यात्रियों के सिर ट्रेन की बॉडी से टकरा गए। कुछ बर्थ से नीचे भी गिर पड़े। सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर ने मृत सांड़ को हटवाया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।