बरेली। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार दो अप्रैल मंगलवार दोपहर में अपना नामांकन भरेंगे। इससे पहले भारत सेवा ट्रस्ट पर सुबह दस बजे सभा होगी। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहेंगे। उनका काफिला कुतुबखाना, नॉवल्टी सिनेमा, पटेल चौक, सिविल लाइंस बाजार होता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। करीब सवा दो बजे केंद्रीय मंत्री गंगवार अपना नामांकन करेंगे। ब्यूरो