बिथरी चैनपुर। चेकिंग के दौरान पुलिस ने भाजपा का झंडा लगी कार पकड़ ली। कार चला रहा युवक सही जवाब नहीं दे सका तो पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन में कार सीज कर दी। इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कुंआडाडा चौराहे पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। भुता की ओर से बरेली आ रही कार को दीपक चौधरी पुत्र अनिल चौधरी निवासी पवन बिहार, बरेली चला रहे थे। कार के आगे भाजपा का झंडा लगा था। जब दीपक से इसकी अनुमति के बारे में पत्र मांगा गया तो वह नहीं दे सका। इसके बाद कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दीपक ने खुद को एक सभासद का करीबी और डॉक्टर का पुत्र बताया है। ब्यूरो