बरेली। बरेली पीस कमेटी की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ स्थित हजरत मोईन उद्दीन चिश्ती की दरगाह शरीफ पर चादर पेश की जाएगी। अध्यक्ष खलील कादरी ने बताया कि यह चादर अजमेर शरीफ के लिए रवाना हो गई है। वहां पर खासतौर से मुल्क के अमन-चैन के लिए दुआ भी की जाएगी।