फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंग्रेजी शिक्षा पद्घति बर्बाद कर रही भारतीय संस्कृति’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आर्य समाज बिहारीपुर में चल रहे वार्षिकोत्सव और बोधोत्सव के तीसरे दिन गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेंद्र कुमार ने भारतीय संस्कृति को अंग्रेजी शिक्षा पद्घति से खतरा बताया। कहा कि अंग्रेजी शासन को चिरस्थायी बनाने के लिए लॉर्ड मैकाले ने अंग्रेजी शिक्षा पद्घति लागू की थी, जिसका उद्देश्य भारतीय भाषा, इतिहास, अध्यात्म, धर्म, संस्कार को बहिष्कृत करना था। जिसे अपनाकर भारतीय आचरणविहीन भ्रष्ट पीढ़ियां तैयार कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने वेद मंत्रों की व्याख्या की। बताया कि मनुष्य को दानी, अहिंसक और ज्ञानवान का साथ करना चाहिए। यहां सत्य प्रकाश, भजनोपदेशक हर्षवर्धन बिज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें